Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना की चपेट में आई भारतीय टीम, एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम (Team India) का एक खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गया है जिसके बाद उसको क्वारंटाइन कर दिया गया है। खबरो के अनुसार आपको बता दे की यह खिलाड़ी अपने रिश्तेदार के घर पर आइसोलेशन में है। बायो-बबल से मिले 20 दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को सभी खिलाड़ी वापस टीम से जुड़ेंगे।

BCCI के एक सूत्र ने बताया, 'हां, एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है हालांकि इस समय वह काफी बेहतर फील कर रहा है। वह अपने परिचित की जगह पर क्वारंटाइन है और वह टीम के साथ डरहम यात्रा नहीं करेगा।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस बात का खुलासा तब हुआ जब BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) ने भारतीय टीम (Team India) को इंग्लैंड में कोविड-19 की हालिया स्थिति को देखते हुए एक ईमेल भेजा। भारतीय टीम (Team India) गुरुवार को 20 दिन के ब्रेक के बाद डरहम में फिर से एकजुट होगी, जहां उनको 20 जुलाई से 3 दिन का प्रैक्टिस मैच खेलना है।



Herald