Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया कोरोना की चपेट में आई इंग्लैंड दौरे पर गई, एक खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

 नई दिल्ली 
इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम का एक खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गया है जिसके बाद उसको क्वारंटाइन कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खिलाड़ी अपने रिश्तेदार के घर पर आइसोलेशन में है। बायो-बबल से मिले 20 दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को सभी खिलाड़ी वापस टीम से जुड़ेंगे। 
 
 खबर के मुताबिक, भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को कुछ दिन पहले गले में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। टीम इंडिया का यह खिलाड़ी डरहम में बाकी खिलाड़ियों के साथ कैंप में शामिल नहीं होगा। इस प्लेयर के संपर्क में आए खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर को तीन दिनों तक क्वारंटाइन किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी भी इस महामारी की चपेट में आ सकते हैं। 

The post टीम इंडिया कोरोना की चपेट में आई इंग्लैंड दौरे पर गई, एक खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव appeared first on Bhavtarini.