Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जेन्‍टीना से जीत में प्रदेश के विवेक का भी एक गोल

 भोपाल
 टोक्‍यो ओलिंपिक में गुरुवार सुबह अर्जेन्‍टीना के खिलाफ खेले गए हॉकी मैच में शानदार मैदानी गोल करने वाले हमारे विवेक प्रसाद सागर पर। इस मैच में भारत ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराया।

विवेक के जीवन में एक समय ऐसा भी आया था, उसके लिए खेलना तो दूर, जीवन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। विवेक को भोपाल के मेजर ध्‍यानचंद स्‍टेडियम में एक बार अभ्‍यास के दौरान बाएं कंधे में गंभीर चोट लग गई थी। मैदान पर मध्‍य प्रदेश हॉकी अकादमी के मुख्‍य कोच अशोक ध्‍यानचंद ने देखा और उसे तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया। अशोक ध्‍यानचंद ने बताया कि उस समय डॉक्‍टरों ने कहा कि चोट गंभीर है, कुछ भी हो सकता हैा लेकिन विवेक ने हिम्‍मत नहीं हारी और अपना इलाज कराया और मैदान पर भी लौटा। यह करिश्‍मा विवेक जैसे बड़े जिगर वाला खिलाड़ी ही कर सकता है।

The post अर्जेन्‍टीना से जीत में प्रदेश के विवेक का भी एक गोल appeared first on Bhavtarini.