Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या का एक और फ्लॉप शो, भड़के फैन्स ने कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) इन दिनों लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए श्रीलंकाई दौरे पर है। 3 मैचों की ODI इंटरनेशनल सीरीज खेली जा चुकी है, जबकि इतने ही मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का भी आगाज हो चुका है। 4 मैचों में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। टीम इंडिया के बेस्ट ऑलराउंडर्स में शुमार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बैट और बॉल दोनों से फेल हुए हैं और फैन्स इसको लेकर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया, जिसमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। दोस्तों इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर भड़के हुए फैन्स ने अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि उनको मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जर्सी पहनने के लिए कह देना चाहिए, जिससे वह अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकें।

IPL में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते हैं और अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम को कई मैच जिता चुके हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। श्रीलंका दौरे की बात करें तो, पहले ODI में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, दूसरे मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके, जबकि तीसरे मैच में 19 रन बनाकर आउट हुए।



Herald