Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोटिल मेसी ने अर्जेटीना कोपा कप के फाइनल में पहुंचाया

ब्रासीलिया
 सुपरस्टार स्ट्राइकर और कप्तान लियोन मेसी अर्जेंटीना को अंतरराष्ट्रीय खिताब दिलाने के लिए कितने बेताब हैं, इसका अंदाजा कोलंबिया के खिलाफ सेमीफाइनल से लगाया जा सकता है। वह चोटिल होने के बाद भी खेलते रहे और जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे। वहीं, उनकी टीम के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शूट आउट में तीन अहम पेनाल्टी बचाकर टीम को फाइनल में तक पहुंचाने में अपनी भी अहम भूमिका निभाई।

इन दोनों के प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में कोलंबिया को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से हराकर कोपा अमेरिका कप के फाइनल का टिकट कटाया। अब फाइनल में मेसी की भिड़ंत नेमार की टीम मेजबान ब्राजील से होगी। मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें विश्व के सबसे सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में क्यों गिना जाता है। मैच के दौरान उनका टखने में चोट लगी और खून भी बहने लगा लेकिन इस स्ट्राइकर ने अपनी हिम्मत नहीं टूटने दी। उन्होंने बहते खून के साथ ही पेनाल्टी शूट आउट में गोल भी दागा। 55वें मिनट में फ्रैंक ने मेसी को टक्कर मारी और वह गिर पड़े। उनकी एड़ी का जोड़ चोटिल हो गया। वहां से खून निकला। रेफरी ने फ्रैंक को यलो कार्ड भी दिखाया।

The post चोटिल मेसी ने अर्जेटीना कोपा कप के फाइनल में पहुंचाया appeared first on Bhavtarini.