Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम से जुड़ने पर ऋषभ पंत का किया इस अंदाज मे स्वागत

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होना है। लेकिन दोस्तों इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि कोरोना से रिकवर होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम में वापसी हो चुकी है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 22 जुलाई को टीम इंडिया से वापस जुड़े और उनका ग्रैंड वेलकम भी हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दे की ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को हार पहनाकर उनका टीम में स्वागत किया गया। जिसकी तस्वीरें आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं। पंत की वापसी पर हेड कोच रवि शास्त्री ने जो ट्वीट किया है, वह खूब वायरल हो रहा है।

दोस्तों आपको बता दे की ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिछले कुछ समय से काफी अच्छी फॉर्म में हैं और इंग्लैंड दौरे पर उनसे टीम मैनेजमेंट को काफी उम्मीदें हैं। दोस्तों 23 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC WTC का फाइनल मैच खत्म हुआ था, जिसके बाद टीम इंडिया को करीब 21-22 दिन का ब्रेक मिला था। इसी ब्रेक के दौरान पंत कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपना आइसोलेशन पूरा होने के बाद और आरटीपीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद टीम के साथ बायो बबल ज्वॉइन किया है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की वापसी पर रवि शास्त्री ने लिखा, 'कोविड रिटर्न फिर से वापस आ गया है। दोस्तों शानदार, ड्रेसिंग रूम में शोर बढ़ गया है।' शास्त्री के इस ट्वीट पर फैन्स ने उनको ट्रोल भी किया है।



Herald