

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका टीम के स्टार ऑलराउंडर इसुरु उडाना (Isuru Udana) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान दिया है। हाल ही मे भारत के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए टीम में शामिल था। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 33 साल के इसुरु उडाना (Isuru Udana) ने साल 2009 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। यहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में दो विकेट झटके थे।

दोस्तों आपको बता दे की भारत के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई ODI और टी-20 सीरीज के कुल 6 में से 3 मैच में इसुरु उडाना (Isuru Udana) खेलने का मौका मिला। ODI सीरीज में वे केवल एक मैच खेले, जिसमें बल्लेबाजी में आठ रन बनाए, साथ ही गेंदबाजी में मात्र 2 ओवरों में ही 27 रन लुटा डाले। इसके बाद टी-20 सीरीज के दो मैच में उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला। इसुरु उडाना (Isuru Udana) ने अपने इंटरनेशनल करियर में 21 वनडे और 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उनके खाते में कुल 45 विकेट दर्ज रहे।

इसुरु उडाना (Isuru Udana) को उनके निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, साथ ही गेंदबाजी के दौरान उनका वैरिएशन टीम के काफी बार काम आया है। लिमिटेड ओवर का स्पेशलिस्ट बनने की वजह से ही उडाना को कभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला।
Herald