Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया को साल भर तक साँस लेने की भी फुरसत भी नहीं,पूरा शेड्यूल तैयार

दुबई
 टीम इंडिया (Team India) को अगले एक साल तक क्रिकेट ही क्रिकेट खेलनी है, जिससे खेल के दीवानों को जबर्दस्त रोमांच मिलेगा. भारत (Team India) का अगले एक साल तक का क्रिकेट शेड्यूल (Cricket Schedule) सामने आ गया है, जिसमें भारत (Team India)  को कई बड़े देशों के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलनी है.

टीम इंडिया खेलेगी क्रिकेट ही क्रिकेट

बता दें कि भारत को 4 अगस्त 2021 से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके बाद नवंबर 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. भारत इस साल नवंबर 2021 में दो टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा. इसके बाद टीम इंडिया को दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी करना है.

कई बड़े देशों के साथ सीरीज का प्लान तैयार

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा. फरवरी 2022 से मार्च 2022 तक भारत 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा. इसके बाद भारत को सितंबर 2022 से नवंबर 2022 तक 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है. भारत को फिर नवंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उसकी ही सरजमीं पर मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

टीम इंडिया का पूरा क्रिकेट शेड्यूल

4 अगस्त 2021 से 14 सितंबर 2021 – भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज (5 टेस्ट) (होस्ट- इंग्लैंड)
19 सितंबर 2021 से 15 अक्टूबर 2021 – IPL (होस्ट- UAE)
17 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 – T20 वर्ल्ड कप (होस्ट- UAE)
नवंबर 2021 से दिसंबर 2021 – भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज (2 टेस्ट, 3 टी20) (होस्ट- भारत)
दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज (3 टेस्ट, 3 टी20) (होस्ट- साउथ अफ्रीका)
फरवरी 2022 से मार्च 2022 – भारत बनाम श्रीलंका (3 टेस्ट) (होस्ट- भारत)
सितंबर 2022 से नवंबर 2022 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट) (होस्ट- भारत)
नवंबर 2022 – भारत बनाम बांग्लादेश (2 टेस्ट) (होस्ट- बांग्लादेश)

 

The post टीम इंडिया को साल भर तक साँस लेने की भी फुरसत भी नहीं,पूरा शेड्यूल तैयार appeared first on Bhavtarini.