

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले ODI में हेडबैंड पहनकर उतरे। जिन्हें आप इन तस्वीरों मे देख सकते है। हालांकि दोस्तों इसके चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें निशाना बनाया। कुछ ने कहा कि वह पेसर अशोक डिंडा (Ashok Dinda) की तरह लग रहे हैं। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

दोस्तों आपको बता दे की कोलंबो में हुए सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका से मिले 263 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने सिर्फ 36.4 ओवरों में हासिल कर लिया. दोस्तों टीम की जीत में कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की 86 रनों की नाबाद पारी का अहम योगदान रहा, जबकि अपना डेब्यू कर रहे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा.

दोस्तों इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का अगला मुकाबला 20 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा.
Herald