Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में होगी इस नियम की शुरुआत

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ICC ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच अगस्त में 5 मैचों की सीरीज से शुरू होने वाले WTC के दूसरे चक्र के दौरान जीत दर्ज करने पर 12 अंक, ड्रा पर चार अंक और मैच टाई होने पर 6 अंक दिए जाएंगे। ICC ने आगे कहा कि जीते गए अंकों के प्रतिशत का उपयोग 2021-23 के चक्र में स्थानों का निर्धारण करने के लिए किया जाएगा।

दोस्तों इससे पहले प्रत्येक टेस्ट सीरीज के लिए 120 अंक तय किए गए थे जिससे असमानता पैदा होती थी क्योंकि 2 टेस्ट मैचों की एक श्रृंखला में एक टेस्ट जीतने पर टीम को 60 अंक मिल जाते थे जबकि 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर केवल 24 अंक मिलते थे। दोस्तों पिछले महीने ही एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आईसीसी WTC के दूसरे चक्र के लिए नई अंक प्रणाली शुरू करने जा रही है। ICC के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलारडाइस (Geoff Allardice) ने कहा कि पिछले साल के व्यवधान से सबक लेकर ये बदलाव अंक प्रणाली को सरल बनाने के लिए किए गए हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की अलारडाइस ने ICC के बयान में कहा कि हमें प्रतिक्रिया मिली कि पिछली अंक प्रणाली को सरल बनाने की जरूरत है। क्रिकेट समिति ने प्रत्येक मैच के लिए एक नयी मानकीकृत प्रणाली का प्रस्ताव रखते समय इसे ध्यान में रखा। जून 2023 में समाप्त होने वाले WTC के दूसरे चक्र में 5 टेस्ट मैचों की केवल दो श्रृंखलाएं शामिल हैं। इनमें भारत-इंग्लैंड (India Vs England) सीरीज के अलावा इस साल आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज श्रृंखला शामिल है।



Herald