

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 13 जुलाई से शुरू होने वाली ODIसीरीज पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्रीलंका के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा एनालिस्ट जीटी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

दोस्तों 13 जुलाई को खेले जाने वाला पहला ODI मैच अब 17 जुलाई को होगा। भारत को इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को इस टूर पर कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा एनालिस्ट जीटी निरोशन ब्रिटेन से लौटने के बाद कोरोना 19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तीन दिन के निर्धारित कड़े क्वारंटाइन को बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Herald