Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 भारत का दूसरा पदक पक्का करने वाली लवलीना को मिल रही बधाइयां

 नई दिल्ली  
भारत के लिये टोक्यो ओलंपिक में दूसरा पदक पक्का करने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और शीर्ष निशानेबाज अभिनव बिंद्रा सहित कई लागों ने बधाइयां दी है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। लवलीना ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की पूर्व विश्व चैम्पियन निएन चिन चेन को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ ही लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के दूसरे मेडल पर मुहर लगा दी है। लवलीना अपनी धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर छा गईं हैं और फैन्स असम की बेटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वेटलिफ्टिंग में टूर्नामेंट के दूसरे दिन मीराबाई चानू ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था।  
खेल मंत्री ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ' लवलीना सेमीफाइनल में पहुंच गयी। शानदार लवलीना बोरगोहेन। सुबह उठते ही भारत के लिये कितनी शानदार खबर। हम आपको रिंग में देखने के लिये टीवी देखते रहे।' 

The post  भारत का दूसरा पदक पक्का करने वाली लवलीना को मिल रही बधाइयां appeared first on Bhavtarini.