Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजू सैमसन पर भड़के फैन्स, बोले- ना बैटिंग आती ना DRS लेना

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन (Sanju Samson) खेले और उनके प्रदर्शन से फैन्स काफी खफा नजर आ रहे हैं। संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कुलदीप की एक गेंद पर LBW की अपील के बाद DRS नहीं लेने का सुझाव दिया और इसका खामियाजा टीम इंडिया को उठाना पड़ा। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर दसुन शनाका ऐसा लगा था कि LBW आउट हो गए हैं। जोरदार अपील हुई, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया।

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने DRS लेने की सलाह नहीं दी और भारत ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि अगर भारत ने रिव्यू लिया होता, तो भारत के खाते में एक विकेट आ जाता। दोस्तों इसको लेकर फैन्स संजू सैमसन से काफी नाराज नजर आए। संजू सैमसन (Sanju Samson) इस मैच में बैट से भी फेल रहे और 13 गेंद खेलकर महज 7 रन बनाकर आउट हो गए।

भड़के हुए फैन्स ने लिखा कि संजू सैमसन (Sanju Samson) को ना बल्लेबाजी आती है और ना ही रिव्यू के लिए वह सही सलाह दे सकते हैं, ऐसे में उनको टीम इंडिया में इतने मौके दिए जाना कितना सही है।



Herald