Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारत ने डरहम की सेंटर पिच पर की प्रैक्टिस, BCCI ने शेयर की तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम (Team India) ने मंगलवार को डरहम क्रिकेट क्लब में 'सेंटर विकेट' (मुख्य पिच) पर प्रैक्टिस की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कोरोना से उबरने के बाद टीम बायो बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में शामिल हुए आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भी अन्य खिलाड़ियों के साथ नेट सेशन में भाग लिया।

दोस्तों आपको बता दे की BCCI ने एक ट्वीट में कहा, 'टीम इंडिया ( Team India) वापस एक साथ आ गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने डरहम क्रिकेट क्लब में मुख्य पिच पर प्रैक्टिस की। BCCI ने टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), लोकेश राहुल (Lokesh Rahul), उनके कर्नाटक टीम के साथी और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कप्तान कोहली की नेट में बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें शेयर कीं।

दोस्तों आपको बता दे की उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी नेट सेशन में बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने इससे पहले काउंटी इलेवन के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला था, जो ड्रॉ समाप्त हुआ था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज चार अगस्त से नॉटिंघम में होगा।



Herald