Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs PAK: लियाम लिविंगस्टोन के छक्के ने उड़ाए सबके होश- देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan Vs England) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 18 जुलाई को लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया। इस मैच मे पाकिस्तान को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 19.5 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 200 रन बना डाले।

दोस्तों आपको बता दे की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाले लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने इस मैच में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने 23 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली और इस दौरान 3 शानदार छक्के भी लगाए। इसमें से 2 छक्के तो उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस राउफ (Harris Rauf) की गेंद पर मारे। एक छक्का इतना खतरनाक था कि गेंद स्टेडियम के बाहर ही चली गई।

इंग्लैंड क्रिकेट ने इसका VIDEO ट्वीट किया है। जिसे आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं। लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के इस छक्के की खूब चर्चा हो रही है, इसे कुछ लोग टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा छक्का भी बता रहे हैं। इंग्लैंड की कप्तानी इस मैच में जोस बटलर (Jos Buttler) ने की। इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) इस मैच में नहीं खेल रहे थे। बटलर ने 39 गेंद पर 59 रनों की पारी खेली। मोईन अली ने 16 गेंद पर 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।



Herald