

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की गिनती भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में की जाती है। आप सभी को पता हैं भज्जी ने अपनी घूमती गेंदों के दम पर भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई, जिसमें सबसे खास रही साल 2001 में कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ मिली टेस्ट जीत। हरभजन इस मैच में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। भज्जी टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) और 2011 विश्व कप (2011 World Cup) विजेता टीम का भी हिस्सा रहे और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से अहम योगदान दिया।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से की थी। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने 103 मैचों में अबतक कुल 417 विकेट अपने नाम किए हैं। दोस्तों अपने टेस्ट करियर में भज्जी 5 दफा एक टेस्ट मैच में 10 विकेट ले चुके हैं, जबकि 25 बार उन्होंने 5 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

दोस्तो आपको बता दे की हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने 1998 में ही न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत की थी । हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अबतक खेले 236 वनडे मैचों में कुल 269 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी भी महज 4.31 का रहा है। दोस्तों भज्जी ने 28 इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों में 25 विकेट चटकाए हैं, लेकिन उनका इकॉनमी महज 6.20 का रहा है।
Herald