.webp)

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) ताजा ICC टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 5वें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) एक पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ( Virat Kohli) के 762 प्वॉइंट हैं और वह इंग्लैंड के डेविड मलान (David Malan) (888 प्वॉइंट),ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर के कप्तान आरोन फिंच (830 प्वॉइंट), पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (828 प्वॉइंट) और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (774 प्वॉइंट) से पीछे हैं।

दोस्तों आपको बता दे की केएल राहुल (KL Rahul) 743 प्वॉइं से छठे स्थान पर हैं और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) एक पायदान की छलांग से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। केएल राहुल (KL Rahul) और विराट कोहली (Virat Kohli) टॉप 10 में शामिल दो भारतीय बल्लेबाज हैं। कोई भी भारतीय खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग की गेंदबाजों और ऑलराउंडर की टॉप 10 सूची में शामिल नहीं है।
.webp)
दोस्तों ODI रैंकिंग में कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष पांच में बने हुए हैं और आजम के बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज हैं।दोस्तों आपको बता दे की शीर्ष भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शीर्ष 10 में शामिल हैं और वह भी एक पायदान खिसककर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि रवींंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ऑलराउंडरों की सूची में नौंवे स्थान पर हैं।
Herald