Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC टी-20 रैंकिंग में भुवनेश्वर- चहल की छलांग, देखें पूरी लिस्ट!

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) बुधवार को जारी ताजा ICC टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर बरकरार हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की राहुल और कोहली हालांकि उस भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो श्रीलंका में टी-20 सीरीज खेल रही है। लेकिन इस सीरीज में खेल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को रैंकिंग में फायदा मिला, जो रविवार को हुए पहले टी-20 मैच में 22 रन देकर 4 विकेट झटकने की बदौलत बॉलरों की लिस्ट में 16वें स्थान पर पहुंच गए।

दोस्तों आपको बता दे की लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पहले मैच में किफायती रहे थे और उन्हें 10 पायदान का फायदा मिला, जिससे वे लिस्ट में 21वें नंबर पर पहुंचने में सफल रहे हैं। दोस्तों श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा (Wanindu Hasaranga) अपने शानदार प्रदर्शन से दूसरे स्थान पर हैं। टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा (Rohit sharma) नहीं खेलने के कारण 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) 38 गेंद में 46 रन की पारी की बदौलत 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दोस्तों ODI रैंकिंग में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित टॉप 10 में पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) के पीछे हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) गेंदबाजों की रैंकिंग में 7वें स्थान पर काबिज एकमात्र भारतीय हैं। ऑलराउंडरों की लिस्ट में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) नौवे स्थान पर बरकरार हैं।



Herald