

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और स्टार खिलाड़ी मिताली राज (Mithali Raj) को ICC की नई रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। वह अब महिलाओं की एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान से लुढ़ककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। जानकारी के लिए बता दे की मिताली को वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर (Stephanie Taylor) ने पीछे छोड़ा है।
दोस्तों स्टेफनी टेलर (Stephanie Taylor) सिर्फ बल्लेबाजी रैंकिंग ही नहीं बल्कि ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में किए गए प्रदर्शन का इनाम मिला है। बल्लेबाजी में स्टेफनी टेलर (Stephanie Taylor) को चार पायदान का फायदा हुआ है, जबकि ऑलराउंडर्स रैंकिग में उन्हें दो स्थान की बढ़त मिली है। इतना ही नहीं करैबियाई कप्तान को गेंदबाजी में भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह अब यहां 16वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
???? Batter
— ICC (@ICC) July 13, 2021
???? All-rounder@windiescricket star Stafanie Taylor sizzles in the latest @MRFWorldwide ICC Women's ODI Rankings ???? pic.twitter.com/OlcuWfEuvV
दोस्तों आपको बता दे की भारत की दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) गेंदबाजों तो दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 5वें स्थान पर काबिज हैं। वहीं बात करें टी-20 रैंकिंग की तो यहां बल्लेबाजी में भारत की युवा शेफाली वर्मा (Shefali Verma) पर शीर्ष पर बरक़रार हैं।
Herald