Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग प्वॉइंट टेबल में टीम इंडिया की लंबी छलांग

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की 18 जुलाई को 2 ODI इटरनेशनल मैच खेले गए, एक मैच श्रीलंका और भारत (Sri Lanka Vs India) के बीच में खेला गया और दूसरा मैच जिम्बाब्वे और बांग्लादेश (Zimbabwe Vs Bangladesh) के बीच खेला गया। इन दोनों मैचों के रिजल्ट के बाद ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग प्वॉइंट टेबल में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जीत के साथ बांग्लादेश (Bangladesh) ने प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, वहीं दोस्तों टीम इंडिया (Team India) ने टॉप-5 में जगह बना ली है। इससे पहले भारत 9वें पायदान पर था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर अपने खाते में 10 प्वॉइंट्स जोड़े, वहीं बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 विकेट से हराया। बांग्लादेश के खाते में फिलहाल 70 प्वॉइंट्स हो गए हैं, जबकि भारत के खाते में कुल 39 प्वॉइंट्स हैं। भारत ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में उन्हें जीत मिली है, जबकि बाकी 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

दोस्तों आपको बता दे की हर टीम को जीत के लिए 10 प्वॉइंट्स मिलते हैं, मैच का नतीजा नहीं आने पर, रद्द होने पर या टाई होने पर दोनों टीमों को पांच-पांच प्वॉइंट्स बांटे जाते हैं। जानकारी के लिए बता दे की मैच हारने पर एक भी प्वॉइंट नहीं मिलता है, जबकि स्लो ओवर रेट के लिए प्वॉइंट्स कटते भी हैं। इंग्लैंड (England) 15 मैचों में 9 जीत के साथ टॉप पर है। इंग्लैंड के खाते में कुल 95 प्वॉइंट्स हैं।



Herald