

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की BCCI ने चोटिल शुभमन गिल (Shubman Gill) की जगह किसी और खिलाड़ी को इंग्लैंड भेजने से पहले ही मना कर दिया था। यहां तक कि विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी बोर्ड किसी और खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे पर ना भेजने के अपने फैसले पर अड़ा रहा। हालांकि दोस्तों अब आवेश खान( Avesh Khan) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के चोटिल होने के बाद BCCI को अपने फैसले पर दोबारा से विचार करना पड़ सकता है।

दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के अब तक 3 खिलाड़ी 4 अगस्त से होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। इनमें शुभमन गिल (Shubman Gill) के अलावा आवेश और सुंदर शामिल हैं। खबरो के मुताबिक, बीसीसीआई अब इन चोटिल खिलाड़ियों की जगह भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) सहित तीन खिलाड़ियों को भेज सकता है। बता दे की भुवनेश्वर इस समय श्रीलंका दौरे पर लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेल रहे हैं।

दोस्तों आपको बता दे की BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ' हम देखेंगे कि क्या उन्हें तुरंत इंग्लैंड भेजने की जरूरत है।' इंग्लैंड दौरे पर गई 24 सदस्यीय टीम में से 3 खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं। टीम मैनेजमेंट ने इससे पहले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और देवदत्त पडिडकल (Devdutt Padidkal) को इंग्लैंड भेजने की अपील की थी, लेकिन बोर्ड ने उसे ठुकारा दिया था। BCCI के लिए हालांकि अपने खिलाड़ियों को श्रीलंका से इंग्लैंड भेजना आसान नहीं होगा। दोस्तोंखबरों में कहा गया है कि इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों में भुवनेश्वर भी एक हो सकते हैं।
Herald