Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG Test series: दर्शकों से भरा होगा स्टेडियम, स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया-कैसा होगा नजारा

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत को इंग्लैंड दौरे पर अगले महीने से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम पिछले महीने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) का फाइनल खेली थी, जिसमें सीमित संख्या में ही दर्शकों स्टेडियम में प्रवेश दिया गया था। हालांकि अब आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा होगा क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने कोरोना वायरस नियमों में और ढील देने की घोषणा की है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड में 19 जुलाई से स्पोटर्स स्टेडियम पूरी तरह से दर्शकों से भरा होगा। स्काई स्पोटर्स ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के हवाले से कहा, ' हम नाइट क्लब सहित सभी बिजनेस को फिर से खोलने की अनुमति देंगे। दोस्तों हम संगीत समारोहों, थिएटर और खेल आयोजनों में भाग लेने वाले लोगों की संख्या पर से जारी बैन को हटाएंगे।'


दोस्तों इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने सरकार के इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है और कहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा होगा। दोस्तों उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ है और जीत के बाद रंगों के साथ इसका जश्न मना रहे हैं।

Herald