Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस सेशन में लौटे ऋषभ पंत- देखें ट्रेनिंग Video

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 4 अगस्त से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है। दोस्तों कोरोना पॉजिटिव होने के नाते ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अनिवार्य समय के लिए आइसोलेशन में रहना पड़ा और पूरी तरह से रिकवर होने के बाद और आरटीपीसीआर (RTPCR) टेस्ट नेगेटिव आने के बाद वह टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने 25 जुलाई को जमकर पसीना बहाया। टीम इंडिया ने जमकर ट्रेनिंग की और BCCI ने इसका वीडियो शेयर किया है। दोस्तों ट्रेनिंग सेशन में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी नजर आए, टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि इस दौरान पंत काफी फिट दिखे और ऐसा लग रहा है कि वह पहले टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दोस्तों इस सीरीज से पहले हुए इकलौते प्रैक्टिस मैच में पंत नहीं खेल सके थे। विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल समेत सभी टेस्ट खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान नजर आए। दोस्तों आपको बता दे की रहाणे और विराट भी प्रैक्टिस मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों अब पूरी तरह से फिट हैं और पहले टेस्ट में खेलते नजर आएंगे।



Herald