Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले आपस में भिड़ी पंत और शार्दुल की टीमें, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India and England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से नॉटिंघम में होना है। इससे पहले टीम इंडिया ( Team India) डरहम में इस सीरीज की तैयारी में जुटी हुई है। तैयारी के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की टीमों के बीच एक मजेदार मुकाबला देखने को मिला, जिसका VIDEO BCCI ने ट्विटर पर शेयर किया है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हाल में ही कोरोना से उबर कर टीम से जुड़े हैं और अच्छी बात यह है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह काफी फिट नजर आ रहे हैं और टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार भी दिख रहे हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत ने इस सीरीज से पहले 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला था, जिसमें पंत हिस्सा नहीं ले सके थे। प्रैक्टिस मैच में सेंचुरी जड़ने वाले केएल राहुल (KL Rahul) भी इस मजेदार ड्रिल सेशन में शामिल नजर आए। इस मजेदार ड्रिल के लिए दो टीमें थीं, एक ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की और दूसरी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन भी खुद किया।

इस मजेदार ड्रिल में खिलाड़ियों को एक हाथ से गेंद पकड़नी थी और दूसरे हाथ से उसे फेंकनी थी। दोस्तों आपको बता दे की शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की टीमें मोहम्मद सिराज रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल थे, तो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम में जसप्रीत बुमराह अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी। इसमें प्रैक्टिस सेशन में हालांकि विराट कोहली (Virat Kohli) नजर नहीं आए। रोहित शर्मा, ईशांत शर्मा भी इसका हिस्सा थे। इस VIDEO में सभी खिलाड़ी इस फन ड्रिल का मजा लेते नजर आए।



Herald