

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने मौजूदा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की तारीफ में ऐसा ट्वीट किया, जो खूब वायरल हो रहा है। मजेदार बात यह है कि इस ट्वीट में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ना ही पृथ्वी का नाम लिया है, ना ही उनकी फोटो शेयर की है, फिर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। जिन्हें आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं।
Pehle 5.3 overs hamara Jalwa raha. pic.twitter.com/5swBtpOWD9
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 18, 2021
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले ODI मैच में 24 गेंद पर 43 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी मे शॉ ने इस दौरान 9 चौके लगाए। कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ पारी का आगाज करने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने पहले 5 ओवर में ही श्रीलंका को पूरी तरह से मैच से आउट कर दिया था। कप्तान धवन 86 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, जबकि ODI में डेब्यू करने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) ने जमकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने शॉ की तारीफ में अपनी, ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर की एक फोटो शेयर की और लिखा, 'पहले 5.3 ओवर में हमारा जलवा रहा। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की बल्लेबाजी के लिए कहा जाता है कि उसमें तेंदुलकर, सहवाग और लारा की झलक है। दोस्तों श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में शॉ ने दिखा भी दिया। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जिस तरह से शॉट्स खेले, उससे इन तीनों बल्लेबाजों की याद ताजा हो गई। टीम इंडिया ( Team India) के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) भी इस बात को कह चुके हैं कि शॉ में सहवाग, सचिन और लारा की झलक है।
Herald