Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL: कोरोना पॉजिटिव निकले क्रुणाल पांड्या, दूसरा टी-20 मैच स्थगित

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, जिसकी वजह से भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच मंगलवार यानि आज शाम को होने वाले दूसरे टी-20 मैच को स्थगित कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत के सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं और अगर सभी का टेस्ट नेगेटिव आता है तो बुधवार को दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। हालांकि अभी इसको लेकर BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दोस्तों आपको बता दे की क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को कोरोना होने के बाद अब इस बात को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गई है कि क्या पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सुर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जल्द इंग्लैंड रवाना होंगे या फिलहाल अभी श्रीलंका में ही रुकेंगे।

दोस्तों क्रुणाल ने पहले टी-20 में सिर्फ दो ओवरों की गेंदबाजी की थी और 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इसके अलावा बल्लेबाजी में नाबाद 3 रन बनाए थे।



Herald