

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आज कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह मैच पहले मंगलवार (27 जुलाई) को खेला जाना था, लेकिन क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) बचे हुए दोनों टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो चुके हैं और अब सवाल यह है कि उनकी जगह टीम में किसको जगह मिलेगी।

दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका दौरे पर 3 मैचों की ODI सीरीज के आखिरी मैच के साथ कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gautam) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब माना जा रहा है कि उनको टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू करने का मौका मिलेगा। क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए 8 अन्य लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है, जिसके चलते टीम बाकी सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है और दोनों टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। श्रीलंका के मेडिकल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) 30 जुलाई को टीम इंडिया के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौट नहीं सकेंगे। उन्हें अनिवार्य आइसोलेशन पूरा करके नेगेटिव आरटी पीसीआर का इंतजार करना होगा। तीसरा और आखिरी टी20 मैच गुरुवार (29 जुलाई) को होगा।
Herald