

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में आज रात में भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाना है। जानकारी के बता दे की मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा। दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच पर बारिश का साया पड़ सकता है। दोस्तों कोलंबो के मौसम पर नजर डालें तो आज शाम से वहां बादल छाए रहेंगे।

दोस्तों मौसम के मुताबिक आपको बता दे की बारिश की आशंका तो है, लेकिन तेज बारिश नहीं होगी। ऐसे में अगर बारिश होती भी है तो इससे खेल के नतीजे पर ज्यादा फर्क शायद ही पड़े। भारत ने सीरीज का पहला मैच 38 रनों से अपने नाम कर लिया था और सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। भारत चाहेगा कि यह मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ले, जबकि श्रीलंका जीत के साथ सीरीज में वापसी करना चाहेगा।

भारत का संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंका का संभावित प्लेइंग XI: अविश्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, धनंजय डि सिल्वा, चरित असालंका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, दुषमंत चमीरा, अकीला धनंजय।
Herald