Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL: शॉ की ताबड़तोड़ पारी पर RUMOURED गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले ODI मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 24 गेंद पर 43 रनों की शानदार पारी खेली और शुरुआती ओवरों में ही श्रीलंकाई टीम पर दबाव बना डाला। भारत (Team India) ने पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की RUMOURED गर्लफ्रेंड प्राची सिंह (Prachi Singh) ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस युवा बल्लेबाज को बधाई दी है। प्राची सिंह (Prachi Singh) की इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है। उन्होंने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की तारीफ करते हुए हार्ट का इमोटीकॉन यूज किया है। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए, जवाब में भारत ने तीन विकेट गंवाकर महज 36.4 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।

दोस्तों आपको बता दे की पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पहले 5 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। शॉ ने 43 रनों की पारी के दौरान नौ चौके जड़े। प्राची सिंह (Prachi Singh) ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें लिखा था, पृथ्वी शॉ अच्छा खेले, 24 गेंद पर 43 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल थे, 36 रन बाउंड्री से आए।



Herald