Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL: पहले T-20 मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम के नए कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के खिलाफ रविवार से कोलंबो में शुरू हो रही 3 मैचों की T-20 सीरीज में भी जीत की प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी, जहां पहले मैच में रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

दोस्तों आपको बता दे की IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों से सजी टीम ने ODI सीरीज 2-1 से अपने नाम की, लेकिन वह आखिरी मैच हार गई थी। इसके बावजूद भारत का ही पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोस्तों कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) इस सीरीज में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) को आजमाना चाहेंगे जो ऑफ ब्रेक, कैरम बॉल और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए लेग ब्रेक भी कर लेते हैं। वे IPL में अपनी इस काबिलियत का अच्छा नमूना पेश कर चुके हैं।

पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती



Herald