Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL: पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद T20 मैच को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखी ये राय

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी 2 मैच आज (28 जुलाई) और कल (29 जुलाई) को खेले जाने हैं। सीरीज का दूसरा टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसको एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के क्लोज कॉन्टैक्ट रहे 8 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट फिर से कराया गया, जिसमें वे सभी नेगेटिव आए हैं।

इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ये आठ क्रिकेटर्स दूसरे और तीसरे टी20 मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे? क्या क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह सीरीज जारी रखना सही फैसला है? आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इसको लेकर अपने शो 'आकाशवाणी' में कुछ अहम बातें की हैं। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि अगर इन 8 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाता है, तो इससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के मुताबिक ऐसा हो सकता है कि क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) 3 दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव थे और अगर यह सीरीज जारी रहती है, तो आगे चलकर और खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव हो जाएं। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा, 'अभी तक खबर यही है कि सीरीज के बाकी बचे दो मैच खेले जाएंगे, लेकिन इससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं। दोस्तों अगर कुछ दिन बाद पता चलता है कि और भी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, तो इसका ध्यान रखना चाहिए कि वह यहां से लौटेंगे, अपने परिवारों से मिलेंगे।



Herald