Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL:बैटिंग, बॉलिंग के अलावा गिटार बजाने में भी स्टार हैं दीपक चाहर, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच ODI सीरीज का तीसरा और आखिरी ODI मैच शुक्रवार यानि आज आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को दूसरे ODI में अपने दम पर मैच जिताने वाले दीपक चाहर (Deepak Chahar) का नया रूप दिखा। BCCI ने गुरुवार को ट्विटर पर उनका एक VIDEO शेयर किया।

इस VIDEO में दीपक चाहर (Deepak Chahar) गिटार बजाने के साथ पुराने गाने गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ भारतीय टीम के फीजियो निरंजन पंडित भी हैं। टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है और कल उसकी कोशिश क्लीन स्वीप की होगी।

BCCI ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, 'द रेट्रो मेडले फीचरिंग दीपक चाहर एंड निरंजन पंडित- श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के फीजियो।' BCCI के शेयर किए गए VIDEO में दीपक चाहर (Deepak Chahar) मशहूर गायक मोहम्मद रफी का 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' गाते नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की मंगलवार को खेले गए दूसरे ODI मैच में दीपक चाहर के नॉटआउट 69 रन की मदद से टीम इंडिया ने श्रीलंका को रोमांचक मैच में तीन विकेट से हराया।



Herald