Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL: श्रीलंकाई नेशनल एंथम गाते नजर आए हार्दिक पांड्या, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो चुका है। जानकारी के लिए बता दे की टी20 सीरीज का पहला मैच 25 जुलाई को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 38 रनों से जीत लिया। दोस्तों मैच के शुरू होने से पहले जब दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान पर आईं, तो श्रीलंका नेशनल एंथम के दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी मेजबान टीम के राष्ट्रीय गान को गुनगुनाते नजर आए, जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह मैच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए कुछ खास नहीं रहा। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 12 गेंद पर 10 रन बनाए, फिर फील्डिंग के दौरान एक कैच ड्रॉप किया और गेंदबाजी के दौरान 2 ओवर में 17 रन खर्चकर 1 विकेट लिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

दोस्तों आपको बता दे की भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 50 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 46 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से वहिंदु हसरंगा और दुषमंता चमीरा ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.3 ओवर में 126 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) मैन ऑफ द मैच रहे।



Herald