Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL: स्वमिंग पूल में मस्ती करते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की शिखर धवन(Shikhar Dhawan) की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका (Sri Lanka) पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का गुरुवार को क्वारंटाइन खत्म हो गया। क्वारंटाइन खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी मस्ती नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। BCCI ने गुरुवार को एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। इसमें सभी खिलाड़ी एक साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

भारत को इस दौरे पर श्रीलंका के खिलाफ 3 ODI और 3 T-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जानकारी के लिए बता दे की सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम में कई युवा चेहरों को शामिल किया गया है। दोस्तो सीरीज से पहले सभी खिलाड़ी काफी जोश में नजर आए। इस सीरीज के लिए राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को हेड कोच बनाया गया है। भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। BCCI ने ट्विटर पर सभी खिलाड़ियों की स्विमिंग पूल में एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि क्वारंटाइन से बाहर आने की खुशी। सभी मुस्कराते हुए।

दोस्तो आपको बता दे की इन सीरीज मे ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा, देवदत्त पडिक्कल, कृष्णप्पा गौतम और चेतन सकारिया प्रमुख हैं। इस साल के आखिरी में टी20 वर्ल्ड कप होना है। टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारतीय टीम में जगह पाने के लिए ये सभी युवा खिलाड़ी सीरीज में दमखम दिखाना चाहेंगे।



Herald