Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान

कोलंबो

भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने 24 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दासुन शनाका को श्रीलंका टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज  का पहला मुकाबला 18 जुलाई को खेला जाएगा।

 इंग्लैंड दौरे तक टीम के कप्तान रहे अनुभवी सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा कंधे की चोट के कारण दोनों सीरीज से बाहर हो चुके हैं। श्रीलंका की टीम के लिए ये तगड़ा झटका है। जय डी सिल्वा को श्रीलंकाई टीम का उप कप्तान बनाया गया है। लाहिरु उडारा, शिरान फर्नाण्डो और ईशान जयरत्ने को 24 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।  इन तीनों ने अभी तक श्रीलंका के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है।

टीम में धनंजय लक्षन और प्रवीण जयाविक्रमा को शामिल किया गया है। इन दोनों ने श्रीलंका के लिए अभी तक सिर्फ एक वनडे मैच खेला है। टी20 में दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक डेब्यू नहीं किया है। लाहिरू कुमारा की लंबे समय के बाद सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी हुई है। बिनुरा फर्नाण्डो वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। वो टखने की चोट की उबर रहे हैं। उन्हें टी20 सीरीज में टीम में जगह दी गई है।

27 साल के लाहिरु उडारा ने अब तक खेले गए 34 टी20 मैचों में 135.87 की स्ट्राइक रेट सेरन बनाए हैं। पेसर शिरन का 14 टी20 में औसत 14.81 का है जबकि ऑलराउंडर जयरत्ने का स्ट्राइक रेट 149.84 का है। श्रीलंका कैंप  में कोविड केस आने के बाद दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली सीरीज को कुछ दिनों के लिए आगे खिसका दिया गया था। वनडे सीरीज 18 जुलाई से और टी20 सीरीज 25 जुलाई से शुरू होगी।

 

वनडे और टी 20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (उप-कप्तान), अविष्का फर्नाण्डो, भानुका राजपक्षा, पथुम निसांका, चरित असालांका, वानेंदु हसारंगा, एशेल बंडारा, मिनोद भानुका, लाहिरु उडारा, रमेश मेंडिस, चामिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नाण्डो (वनडे सीरीज से बाहर), दुष्मंता चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरान फर्नाण्डो, शिरान फर्नाण्डो, धनंजय लक्षण, इशान जयारत्ने, प्रवीम जयविक्रमा, कसुन रजीता, लाहिरु कुमारा इसरु उडाना।

The post IND vs SL सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान appeared first on Bhavtarini.