

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की दबाव के अंदर सूझबूझ भरी पारी देखने के बाद युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने मुंबई के इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के आने के बाद भी टीम मैनेजमेंट को सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह खोजनी होगी। दोस्तों सूर्या ने इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में बेहतरीन बैटिंग करते हुए 44 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी। वह पहले वनडे में भी काफी अच्छी लय में नजर आए थे और 31 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत खूब! यहां तक कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ इतनी अच्छी है कि वह एक इंटरनेशनल टीम को हरा सकती है। क्या शानदार जीत रही, दीपक चाहर तुम बैटिंग कर सकते हो, सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के लिए टॉप इलेवन में जगह खोजनी होगी। बधाई हो कप्तान शिखर धवन, राहुल द्रविड़ और पूरी टीम को।
Wow ! Even some of our bench strength is good enough to beat an international side !! What a win lads ???????????????? @deepak_chahar9 you can bat ???????? @surya_14kumar got a find a place for this talent in top 11 !congratulations skipper @SDhawan25 #rahuldravid and the whole team #INDvSL
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 20, 2021
सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू लिमिटेड ओवर सीरीज में भी अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को लंबा सिक्स जड़ा था। सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास ODI सीरीज के बाद टी-20 मैचों में भी दमदार प्रदर्शन करके अपनी काबिलियत साबित करने का सुनहरा मौका होगा।
Herald