Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL: भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भड़के सहवाग, कही यह बड़ी बात

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और टीम 20 ओवर में महज 81 रन ही बना सकी। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम ताश के पत्तो की तरह बिखर गई। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भी टीम के युवा बल्लेबाजों की बैटिंग से काफी नाखुश नजर आए। वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कहा कि टीम टी-20 में अपना लोएस्ट टोटल बनाने से बच गई यह मैच का सबसे बड़ा पॉजिटिव रखा। पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि नीतीश राणा (Nitish Rana) के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका था, जो उन्होंने गंवा दिया।

दोस्तों वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कहा, 'मैं यही कहूंगा कि यह भारत का दिन नहीं था, सीरीज में ऐसा एक मैच आता है जहां या तो मेजबान या फिर मेहमान टीम बिखर जाती है। तो हम समझ सकते हैं कि भारत के लिए भी कुछ ऐसा ही दिन था। मुझे लगा था कि यह नया विकेट है, लेकिन फिर भी भारत को कम से कम 130-135 रन बनाने चाहिए थे पर मुझे नहीं लगा था कि वह 80 तक भी पहुंच पाएंगे।

दोस्तों सिर्फ एक ही चीज पॉजिटिव रही कि वह अपना सबसे कम स्कोर बनाने से बच गए। लेकिन मुझे गेंदबाजी कुछ खास नजर नहीं आई। 3 खिलाड़ी स्पिनर के खिलाफ LBW आउट हुए, जो हम काफी कम देखते हैं। और अगर 5 में से आपके 3 बल्लेबाज लेग LBW आउट हो जाएं तो इससे मुश्किलें पैदा होती हैं। मुझे लगा कि नीतीश राणा (Nitish Rana) वह बल्लेबाज होंगे जो अर्धशतक लगाकर भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाएंगे, लेकिन वह मौके को भुनाने में नाकाम रहे।



Herald