

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की (England Vs India) इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेगी। जानकारी के लिए बता दे की भारतीय टीम (Team India) काउंटी चैंपियनशिप इलेवन के खिलाफ यह मुकाबला डरहम में खेलेगी। BCCI द्वारा मिले 20 दिन के बायो-बबल ब्रेक के बाद भारतीय टीम(Team India) गुरुवार को फिर से एकजुट होगी।

दोस्तों WTC के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया(Team India) को हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद से सभी खिलाड़ी क्रिकेट मैदान से दूर ही रहे हैं। आपको बता दे की BCCI ने WTC फाइनल के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बायो-बबल से 20 दिन का ब्रेक दिया था, जिसके बाद सभी खिलाड़ी अपनी फैमिली के साथ इंग्लैंड में एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) फुटबॉल मैच का आनंद लेने पहुंचे थे तो हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी विंबलडन मैचों का लुत्फ उठाया था। काउंटी चैंपियनशिप इलेवन टीम के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच की शुरुआत 20 जुलाई से होगी और यह 22 जुलाई तक चलेगा। दोस्तों इस प्रैक्टिस मैच के जरिए भारतीय खिलाड़ी अपनी लय वापिस पाने की कोशिश करेंगे।
Herald