

स्पोर्ट्स डेस्क।दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की। श्रीलंका ने शुक्रवार को खेले गए तीसरे वनडे में भारत को तीन विकेट हराकर भारत के क्लीन स्वीप करने का सपना तोड़ दिया।
कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?

भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 25 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।
किस समय शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार यह मैच शाम को 8.00 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 7.30 बजे होगा।
लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?
दोस्तों इस मैच का लाइव टेलिकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।
Herald