Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Sri Lanka 2nd ODI: टीम इंडिया ने इंग्लैंड में मनाया शिखर की जीत का जश्न- देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया ( Team India) ने एक साथ दो अलग-अलग टीमों को पहली बार अलग-अलग दौरे पर भेजा है। विराट कोहली ( Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) इस समय इंग्लैंड में है, जहां भारत को 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और नहीं शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में एक टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां लिमिटेड ओवर सीरीज खेली जा रही है।दोस्तो भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा ODI इंटरनेशनल मैच मंगलवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम (Premadasa Stadium in Colombo) में खेला गया, लेकिन जिस तरह से टीम जीती उसका जश्न इंग्लैंड तक मनाया गया।

दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड में मौजूद टीम इंडिया (Team India) ने भारत की जीत का लुत्फ उठाया और BCCI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका VIDEO शेयर किया गया है। VIDEO शेयर करते हुए लिखा गया है, 'जब डरहम में मौजूद टीम इंडिया ने कोलंबो की टीम इंडिया (Team India) के लिए चीयर किया। ड्रेसिंग रूम, डाइनिंग रूम से लेकर टीम बस तक इस शानदार मैच का एक भी पल मिस नहीं किया गया।

दोस्तो आपको बता दे की 20 जुलाई को ही टीम इंडिया इंग्लैंड में काउंटी सिलेक्ट XI के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना भी शुरू कर चुकी है। दोस्तों इस मैच में हालांकि चोट के चलते विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे नहीं खेल पा रहे हैं।



Herald