Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Sri Lanka: 2nd T20 में कुछ ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच मंगलवार (27 जुलाई) को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाना है। जानकारी के लिए बता दे की इस मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग XI में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। इसकी चर्चा पहले से हो रही थी, लेकिन सोमवार को BCCI ने इस पर मुहर लगा दी।

दोस्तों ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, ऐसा माना जा रहा है दोनों एक बायो बबल से सीधा दूसरे बायो बबल में घुसेंगे तो ऐसे में अनिवार्य आइसोलेशन से इन्हें नहीं गुजरना पड़ेगा। आपको बता दे की इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम मैनेजमेंट इन दोनों को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में आराम दे सकता है, ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) और देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) टीम में जगह बना सकते हैं।

भारत का संभावित प्लेइंग इलेवनः देवदत्त पडीक्कल, शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती।



Herald