

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच ODI सीरीज का पहला मैच 18 जुलाई (रविवार) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजदगी में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई में टीम इस दौरे का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी।

दोस्तों आपको बता दे की सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के पास इस सीरीज में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा। देखना दिलचस्प होगा कि हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और कप्तान धवन (Shikhar Dhawan) किन युवा खिलाड़ियों को पहले मैच में मौका देते हैं। दोस्तों स्पिन गेंदबाजों के मददगार माने जानी वाली श्रीलंका की पिचों पर धवन तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकते हैं।

भारत का संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान) पृथ्वी शॉ, सूर्याकुमार यादव, संजू सैमसन, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर।
Herald