Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Sri Lanka: नवदीप सैनी पर सस्पेंस, आज ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का निर्णायक मैच आज कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाना है।0आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत की 20 सदस्यीय टीम में से 9 खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद नेट बॉलर्स को भी टीम में शामिल किया गया।

दोस्तों सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) चोटिल हो गए, ऐसे में अब उनकी जगह किसी नेट गेंदबाज को टीम में जगह मिल सकती है। 5 नेट बॉलर्स जो श्रीलंका दौरे पर गए हैं, उनमें (अर्शदीप सिंह Arshdeep Singh), इशान पोरेल, संदीप वॉरियर, साइ किशोर और सिमरजीत सिंह का नाम शामिल है। नवदीप सैनी (Navdeep Saini) अगर चोट के चलते आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह इन पांच में से किसी एक को दी जा सकती है। इस रेस में सबसे आगे फिलहाल अर्शदीप सिंह नजर आ रहे हैं। (अर्शदीप सिंह Arshdeep Singh) ने IPL के 14वें सीजन के पहले फेज में पंजाब किंग्स की ओर से बढ़िया प्रदर्शन किया था।

भारत का संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती।



Herald