.jpg)

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की 3 मैचों की ODI सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका (Sri Lanka vs India) को 7 विकेट से हराया। श्रीलंका से मिले 263 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 36.4 ओवर में महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच मे कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 59 रन बनाए।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्रीलंका कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे टीम का बैटिंग ऑर्डर कमजोर नजर आया जिसके कारण टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 263 रन ही बना सकी। भारत की ओर से कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
.jpg)
दोस्तों 263 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने धमाकेदार शुरुआत दी और महज 24 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली। शॉ ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके लगाए और उनकी इनिंग का अंत धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay de Silva) ने किया। शॉ के आउट होने के बाद क्रीज पर आए ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भी श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया और 42 गेंदों में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 59 रन ठोक दिए।
Herald