Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 के लिए तैयार हुआ यूएई का यह स्टेडियम, खेले जाने हैं 10 मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की BCCI की ओर से IPL के 14वें सीजन के दूसरे चरण के शेड्यूल की घोषणा के एक दिन बाद शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के अधिकारियों ने स्टेडियम के सुरक्षित खेल देने के लिए तैयार होने की पुष्टि की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की BCCI ने शारजाह को शेष 31 IPL मैचों में से 10 मैच आवंटित किए हैं।

दोस्तों आपको बता दे की शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) खलफ बुखातिर ने एक बयान में कहा, 'हम सुरक्षित वातावरण में IPL की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।0उन्होंने कहा कि, 'हमारी सुविधाओं का अपग्रेड जारी है और हमारी पिचें, जैसा कि अतीत में दिखा है कि ये IPL जैसे आयोजन के लिए आदर्श हैं। दोस्तों एक बार फिर इस वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट की मेजबानी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

दोस्तों आपको बता दे की IPL 2020 के दौरान शारजाह स्टेडियम IPL के इतिहास में सबसे अधिक रन चेज का गवाह बना था। उस समय राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन बना डाले थे। इस साल मैदान पर पहला मैच 24 सितंबर को 3 बार की चैम्पियन CSK और एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी RCB के बीच होगा। इसके अलावा यह मैदान 2 प्लेऑफ मैचों की भी मेजबानी करेगा। यहां 11 अक्टूबर को क्वालिफायर दो और 13 अक्टूबर को एलिमिनेटर मुकाबला भी खेला जाएगा।



Herald