

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आर विनय कुमार (R Vinay Kumar) को गुरुवार को मुंबई इंडियंस का टैलेंट स्काउट चुना गया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मालिक आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने एक बयान में कहा कि मुझे खुशी है कि विनय हमारे टैलेंट स्काउट प्रोग्राम में शामिल हुए। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टैलेंट की खोज और युवाओं को बढ़ावा देना विश्वास के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित है। मुझे विश्वास है कि आर विनय कुमार (R Vinay Kumar) हमारी सोच और मजबूत बनाएंगे और स्काउटिंग को भी मजबूती देंगे।

आर विनय कुमार (R Vinay Kumar) ने कहा, 'मुंबई इंडियंस के साथ फिर से जुड़ने के इस मौके के लिए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) खेल के हर पहलू में बेहतरी की कोशिश करता है और प्रतिभा की खोज निसंदेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यह एक नया चैप्टर है और व्यक्तिगत रूप से मैं इसे क्रिकेट को वो सब कुछ वापस देने के मौके के रूप में मानता हूं जो मुझे इससे मिला है।
Welcome ????, @Vinay_Kumar_R
— Mumbai Indians (@mipaltan) July 29, 2021
“Mumbai Indians is established on strong fundamentals of discovering talent and belief in nurturing youth. I am confident Vinay will add value to our ideology and scouting strength." - Akash Ambani, Owner Mumbai Indians
Read -https://t.co/IjAmfHQ6L6
दोस्तों इससे पहले दिसंबर 2020 में पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) भी टैलेंट स्काउट के रूप में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सेट-अप में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि भारत के पूर्व मध्यम तेज गेंदबाज 2015 और 2017 IPL सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के विजयी अभियानों का हिस्सा था। आर विनय कुमार (R Vinay Kumar) ने 2008 में IPL में डेब्यू किया था और उनका IPL अभियान 105 विकेट के साथ खत्म हुआ था।
Herald