

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने कई ऐताहिसक जीत दर्ज की हैं और ऑस्ट्रेलिया(Australia), साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को उनकी सरजमीं पर कड़ी टक्कर दी है। विराट के कप्तानी संभालने के बाद से टीम भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस और जीत दर्ज करने की भूख भी बढ़ी है। KL राहुल ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कई बड़े बयान दिये है । KL राहुल ने बताया है कि विराट कैसे बाकी कप्तानों से अलग हैं।

'फोर्ब्स इंडिया' के साथ बातचीत करते हुए केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा, 'साथ खेलना और विराट कोहली( Virat Kohli) की कप्तानी में खेलना, वह अलग तरह के कप्तान हैं। वह काफी पैशनेट इंसान हैं। वह मैदान पर अपना 200 प्रतिशत देते हैं। दोस्तों आप अपना बेस्ट ज्यादा से ज्यादा 100 प्रतिशत दे सकते हैं, लेकिन वह 200 पर्सेंट देते हैं।

दोस्तों उन्होंने आगे कहा विराट कोहली अंदर बाकी 10 खिलाड़ियों को कैरी करने और उनसे 100 से 200 तक खींच के लाने की अविश्वसनीय काबिलियत है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में पिछले 5 साल से टीम इंडिया(Team India) टेस्ट में नंबर वन टीम बनी हुई है। हालांकि दोस्तों कोहली अबतक एक भी आईसीसी टूर्नामेंट को जीतने में सफल नहीं हो सके हैं।
Herald