Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KL राहुल ने शेयर की बिहाइंड द सीन फोटो, अथिया-अनुष्का भी आईं नजर

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टेस्ट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम जहां मैदान पर जमकर ट्रेनिंग कर रही है, वहीं अपने परिवार और दोस्तों के साथ मैदान के बाहर मस्ती भी जारी है। इंग्लैंड दौरे पर ज्यादातर क्रिकेटर्स अपनी फैमिली के साथ ही गए हैं। विराट कोहली ( Virat kohli) के साथ अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका भी इस दौरे पर गई हैं। केएल राहुल (KL Rahul) के साथ उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी इंग्लैंड में मौजूद हैं। ईशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल, उमेश यादव भी अपनी-अपनी पत्नियों के साथ ही गए हैं। केएल राहुल (KL Rahul) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ ईशांत, विराट, मयंक और उमेश यादव नजर आ रहे हैं।

इस फोटो के साथ उन्होंने एक और फोटो शेयर की है, जो इसी फोटो का बिहाइंड द सीन है। इस फोटो में अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं, जबकि उनके साथ तान्या (उमेश यादव की पत्नी), अनुष्का, प्रतिमा (ईशांत की पत्नी), आशिता (मयंक अग्रवाल) की पत्नी भी नजर आ रही हैं। इस फोटो में रजल अरोड़ा भी हैं, जो BCCI टीवी की सीनियर प्रोड्यूसर हैं।

दोस्तों आपको बता दे की इस फोटो को शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, 'Swife right (दाएं स्वाइप करिए।)' इस फोटो पर फैन्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। राहुल ने इस सीरीज से पहले खेले गए इकलौते प्रैक्टिस मैच में सेंचुरी ठोकी थी, ऐसे में माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किया जाएगा।



Herald