

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की मैनचेस्टर में मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान (England Vs Pakistan) के बीच खेले गए 3 और आखिरी टी-20 मैच में फैंस को बिग स्क्रीन पर एक खूबसूरत चीज देखने को मिली। जिसे देख फैंस भी दंग रह गए।आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक आदमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैच के दौरान प्रपोज किया और उसकी गर्लफ्रेंड ने 'हां' कर दी। ओल्ड ट्रैफर्ड में 20,000 लोगों के सामने उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। मैच के नौवें ओवर में स्क्रीन पर ये दिखाया गया।

दोस्तों आपको बता दे की कमेंटेटर डेविड लॉयड (David Lloyd) ने बताया कि लड़के का नाम फिल है और लड़की का नाम जिल है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इसका VIDEO सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने VIDEO शेयर कर कैप्शन लिखा, "डिसीजन पेंडिंग... शी सेड 'यस' बधाई हो फिल और जिल।" ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आई।
Decision Pending... ⏳
— England Cricket (@englandcricket) July 21, 2021
She said YES! ????
Congrats Phil and Jill! ❤️ pic.twitter.com/SHj0iy45Pw
दोस्तों इंस्टाग्राम पर इस VIDEO पर आधे घंटे में 70 हजार से ज्यादा व्यू आए। दोस्तों मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने तीसरा टी-20 जीता और पाकिस्तान को 2-1 से सीरीज में भी हराया। जेस रॉय (Jess Roy) ने मैच विनिंग पारी खेली। दोस्तों उन्होंने 36 गेंदों में 64 रन बनाए और 155 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था।
Herald