![]()
![]()
स्पोर्ट्स डेस्क । दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और BCCI के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का जन्म 8 जुलाई, 1972 को कोलकाता में हुआ था। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपनी कप्तानी से टीम इंडिया की पूरी तस्वीर बदल डाली थी। दोस्तों दादा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आक्रामक होकर खेलना शुरू किया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों को उनके घरों में चुनौती दी।
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपनी कप्तानी में वीरेंद्र सहवाग(Virender Sehwag) युवराज सिंह(Yuvraj Singh) , MS धोनी, हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटरों को हर चुनौती के लिए तैयार किया और जरूरत पड़ने पर इनको बैक भी किया। आगे चलकर ये सभी खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए मैच विनर भी साबित हुए। दोस्तों सहवाग ने एक खास मीम शेयर कर गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी है।
Few could match Dada ka Junoon, Dada ka Iraada .
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 8, 2021
May you be in good health and spirits always Dada. #HappyBirthdayDada pic.twitter.com/6Ogg6LLN5z
दोस्तों आपको बता दे की वीरेंद्र सहवाग(Virender Sehwag) ने एक मीम शेयर किया, जिसमें मोटरसाइकल पर 'दादा' लिखा है, वीरू खुद बाइक चला रहे हैं और उनके पीछे गांगुली बैठे हैं। इस मीम को शेयर करते हुए वीरेंद्र सहवाग(Virender Sehwag) ने लिखा, 'दादा की गाड़ी में सवार होकर, दादा के साथ ही राइड पर। कुछ ऐसी रही 5 साल दादा के साथ मेरी राइड। आने वाले सालों में आपको अच्छी हेल्थ और खुशियां मिले। हैप्पी बर्थडे दादा।' इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के अलावा सहवाग ने ट्विटर पर कुछ पुराने और एक नए ट्वीट के साथ गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी है।
Herald